उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उत्तराखंड वापसी हो गई है। उत्तराखंड वापस लौटते ही भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय हो गए हैं। दून पहुंचने के अगले दिन ही कोश्यारी टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके देहरादून पहुंचने के बाद से पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
- Advertisement -
घर वापसी करते ही सक्रिय हुए भगत दा
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड वापसी कर ली है। प्रदेश में उनकी वापसी के बाद माहौल गर्म है। देहरादून पहुंचने के अगले ही दिन कोश्यारी टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना संजोया है। मैं भगवान शिवजी से भारत को विश्वगुरु बनाने की कामना लेकर आया हूं।
टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी से मीडिया ने प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि टपकेश्वर महादेव का अपना महत्व है। राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद पहले दिन ही मुझे यहां भगवान शिव के दर्शन का शुभ अवसर मिला।
घर वापसी के बाद भगत दा की सक्रियता पर लगी हैं सबकी निगाहें
भगत दा की घर वापसी के बाद उत्तराखंड की राजनिति में हलचल दिखाई दे रही है। सियासी हलकों में पूर्व सीएम कोश्यारी की सक्रियता पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों की कोश्यारी पर निगाहें लगी हैं।
- Advertisement -
पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी के देरहरादून पहुंचते ही पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अभी उनसे दूरी बना रखी है। शुक्रवार को जब कोश्यारी देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो उनके स्वागत में सिर्फ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ही पहुंचे थे।
इसके अलावा पार्टी का कोई बड़ा नेता या सरकार के मंत्री उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। दूसरी ओर बात करें कोश्यारी के समर्थकों की तो उनके समर्थक उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं। राजनीतिक सक्रियता को लेकर अभी तक कोश्यारी ने पत्ते नहीं खोले हैं।