highlightUttarakhand

Hill Stations In Uttarakhand: सर्दियों में विदेशों जैसा देखना हो नजारा, तो उत्तराखंड के इन पांच हिल स्टेशनों का करें दीदार

Top 5 Best Hill Stations In Uttarakhand: सर्दियों के आने से पहले ही लोग इंजॉय करने की प्लानिंग करने लगते हैं। सर्दियों के मौसम का अगर आपको आनंद उठाना है तो आपको उत्तराखंड आना चाहिए। अगर आप भारत में ही विदेशों जैसे नजारे देखना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों का दीदार करना चाहिए।

Hill Stations In Uttarakhand दिखता है सर्दियों में विदेशों जैसा नजारा

उत्तराखंड का नाम सुनते ही बर्फ, पहाड़, झरने मन में आते हैं। गर्मियों में तो लोग की पहली पसंद हिल स्टेशन होते ही हैं। लेकिन सर्दियों में ये हिल स्टेशन सफेद बर्फ की चादर ओढ़े और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। अगर आप उत्तराखंड आने का प्लान बना रहे हैं तो उतराखंड की टॉप फाइव बेस्ट प्लेसेस (Top 5 Best Hill Stations In Uttarakhand) में जाना ना भूलें। इन जगहों को आप अपनी डायरी में नोट करके रख लें।

Mussoorie Hill Station – मसूरी में विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा

उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस देहरादून का मसूरी विंटर्स में आपको स्वर्ग सा अनुभव कराता है। सुंदर पहाड़ झरनों से भरी ये जगह अपने पहाड़ों के लिए जानी जाती है। प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ के साथ-साथ आप यहां कई एडवेंचर ऐक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा मसूरी में सर्दियों के वक्त विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं।

Auli Hill Station

अंग्रेजी लेखक गणेश सैली के मुताबिक ये विंटर लाइन दुनिया में कुछ ही जगहों पर दिखाई देती हैं जिनमें मसूरी, केपटाउन, अफ्रीका, स्विटजरलैंड शामिल हैं। मसूरी पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले देहरादून आना पड़ेगा। देहरादून के लिए दिल्ली, कोलकाता जम्मू और अमृतसर जैसे शहरों से आप ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही आप देहरादून फ्लाइट के जरिए भी पहुंच सकते हैं। देहरादून पहुंचने के बाद मसूरी के लिए आप टैक्सी या बसों का यूज कर सकते हैं। देहरादून से मसूरी के लिए रोडवेज की बसों का संचालन किया जाता है। मसूरी बस अड्डा या आईएसबीटी से आप बस ले सकते हैं।

Nainital Hill Station – सरोवर नगरी नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल आज से नहीं बल्की सदियों से एक फेमस हिल स्टेशन रहा है। चमचमाती ताल बर्फ से ढके पहाड़ नैनीताल खूबसूरती की एक अद्भुत मिसाल है। इसे भारत का झीलों वाला जिला भी कहा जाता है। सरोवरी नगरी के नजारों को एक बार जो देख लेता है वो इसका मुरीद हो जाता है।

Auli Hill Station

नैनीताल पहुंचने के लिए दिल्ली से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है इसके अलावा हल्द्वानी तक आप ट्रेन से पहुंचकर यहां से टैक्सी या बस से नैनीताल पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही पंतनगर तक आप फ्लाइट के जरिए आ सकते हैं। जिसके बाद हल्द्वानी आने के बाद नैनीताल के लिए आपको टैक्सी या बस मिल जाएगी।

Auli Hill Station – औली में बर्फ और स्कींग का उठाएं लुत्फ

अगर आप बर्फ का आनंद अपने जीवन में पहली बार ले रहे हैं तो आपको औली जरूर जाना चाहिए। स्कींग के लिए फेमस औली में आप बर्फ का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। इसी के साथ आपको यहां अनगिनत एडवेंचर करने का भी मौका मिलेगा। औली पहुंचने के लिए पहले आपको पहले देहरादून आना होगा। यहां से 220 किमी का सफर किसी बस या टैक्सी में पूरा कर औली पहुंच सकते हैं।

Auli Hill Station

Kausani Hill Station – भारत का स्विटजरलैंड कौसानी

अगर आप सुबह उठते ही हिमालय की गोद का अनुभव लेना चाहते हैं तो कौसानी आपके लिए एक बेस्ट स्पोट है। अल्मोड़ा से 53 किमी की दूरी पर स्थित कौसानी को महात्मा गांधी ने भारत के स्विट्रलैंड (Bharat ka Switzerland)  का दर्जा दिया है। यहां से खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटीयां बहुत ही भव्य दिखाई देती हैं।

Auli Hill Station

कौसानी की गिनती आज उत्तराखंड के ट्रेंडिंग हिल स्टेशन में कि जाती है। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली के आनंद विहार से सीधे अल्मोड़ा तक की बस सुविधा उपलब्ध है। अल्मोड़ा बस स्टैंड पर उतरने के बाद आपको कौसनी जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी, शेयर टैक्सी और बस तीनों साधनों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Harsil Hill Station – हर्षिल के नजारे हैं बेहद खास

अगर आपको कोई ऐसी डेस्टीनेशन पसंद है जो नदी के पास हो तो उत्तरकाशी में स्थित हर्षिल आपके लिए ही बना है। भागीरथी नदी के किनारे बसा ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने सेब उत्पादन के लिए फेमस है। बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए ये स्पॉट किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हर्षिल पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले ऋषिकेश पहुंचना पड़ेगा। ऋषिकेश से बस या टैक्सी से आप हर्षिल पहुंच सकते हैं।

Auli Hill Station

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button