Trendinghighlight

अंग्रेजी में कर रही थी बात, कन्नड़ बोल रहे रेपिडो ड्राइवर ने महिला को जड़ दिया तेज थप्पड़, Video Viral

Bengaluru Rapido Driver Slaps Woman Video Viral: बेंगलुरु के जयनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां परे एक पुटवियर शोरूम के पाए एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर ने एक महिला पर हमला कर दिया।

दरअसल ये घटना तब हुई जब महिला ने ड्राइवर को लापरवाही से बाइक चलाने को लेकर सवाल उठाए। जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। रैपिडो ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही हैं।

रेपिडो ड्राइवर ने महिला को जड़ दिया तेज थप्पड़ Bengaluru Rapido Driver Slaps Woman Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अंग्रेजी में बात करती नजर आ रही है। तो वहीं रेपिडो राइडर कन्नड़ में बात कर रहा है। भाषा के कारण भी दोनों में बहस छिड़ गई। जिसके बाद राइडर(Rapido ) ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वो सड़क पर गिर गई। दरअसल ये पूरा मामला जयनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस घटना की जांच जारी है।

मामले में एनसीआर हुई दर्ज

बता दें कि पहले पीड़ित महिला शिकायत दर्ज कराने में झिझक रही थी। लेकिन उसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामली की एनसीआर(Non-Cognizable Report) दर्ज कर ली गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button