Healthhighlight

वेट लॉस के अलावा इन चीजों में भी कारगर है घी, जानिए फायदे और इसे खाने का तरीका

Empty Stomach Ghee Benefits: अक्सर घी को लेकर कई धारणाएं होती है की इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ता है। हालांकि घी वेट लॉस में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। वेट लॉस के अलावा भी घी के कई सारे फायदें होते है। घी इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है।

ब्रेन के साथ-साथ ये शरीर के बाकी अंगों को भी स्वस्थ रखने में कारगर है। खाने के साथ अगर आप एक चमच घी खाते है तो ये सिर्फ ना आपको ताकतवर बनाएगा बल्कि आपको बीमारियों से भी बचाएगा। ऐसे में जानते है की खाली पेट सुबह घी खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसका सेवन कैसे करें।

खाली पेट घी खाने के फायदे- Empty Stomach Ghee Benefits

डाइजेशन में सुधार

घी को अगर आप खाली पेट सुबह खाएंगे तो इससे आपके डाइजेशन में सुधार आ सकता हैं। घी पेट के अग्नि तत्व को बढ़ाता है। जिससे डाइजेशन में सुधार आता है। ये मेटाबोलिक रेट को भी बढ़ाता है। सुबह खाली पेट घी खाने से कब्ज, मोटापा और आंत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही अल्सर जैसे रोग में भी मददगार है। वेट लॉस में भी घी काफी असरदार होता है।

स्किन रहती है हाइड्रेट

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है। आपको भी ड्राई स्किन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा चाहिए। तो खाली पेट नियमित रूप से घी का सेवन करना शुरू कर दें। घी आपकी स्किन को अंदर से चमकदार बनाता है। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती हैं।

जोड़ों के दर्द मे भी है मददगार

घी के सेवन से जोड़ों का दर्द भी कम हो जाता है। खाली पेट घी खाने से जोड़ो में सूजन, दर्द जैसे परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। ये जोड़ों की गति को अच्छा करता है। घी दर्द के लिए काफी फायदेमंद है।

खाली पेट घी कैसे खाए?

खाली पेट घी को खाने का सबसे बेस्ट तरीका है की आप पहले एक चमच घी को पिघला लें। सुबह एक चमच घी खाली पेट खाने के बाद थोड़ा पानी पी लें। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में घी मिलाकर भी खा सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button