UttarakhandBig NewsRudraprayag News

रक्षाबंधन से पहले केदारनाथ मंदिर में भतुज मेले को लेकर उत्साह, फूलों से सजाया गया बाबा केदार का धाम

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाबा केदार के धाम में भातुज मेला यानी की अन्नकूट उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। अन्नकूट उत्सव को राखी से एक दिन पहले यानी की मंगलवार देर रात के बाद धूमधाम से मनाया जाएगा।

15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है धाम

अन्नकूट उत्सव के मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारी पूरी कर ली है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दानीदाता के सहयोग से 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

क्यों मनाया जाता है भतुज मेला

  • केदारनाथ मंदिर में भतुज मेला (अन्नकूट उत्सव) मानाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसका आयोजन रक्षाबंधन से ठीक पहले किया जाता है।
  • मेले में सर्वप्रथम केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भगवान शिव के स्वयंभू लिंग की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
  • इसके बाद नए अनाजों का लेप लगाकर स्वयंभू लिंग का श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान भोले बाबा के श्रृंगार का दृश्य अलौकिक होता है। श्रद्धालु रात दो बजे से सुबह चार बजे तक श्रृंगार किए गए भोले बाबा के स्वयंभू लिंग के दर्शन करते हैं।
  • इसके बाद भगवान को लगाया अनाज के इस लेप को यहां से हटाकर किसी साफ स्थान पर विसर्जित कर दिया जाता है।
  • मंदिर समिति के कर्मचारी मंदिर की साफ सफाई करने के बाद ही अगले दिन भगवान की नित्य पूजा-अर्चना करते हैं।
  • मान्यता है कि नए अनाज में पाए जाने वाले विष को भोले बाबा स्वयं ग्रहण करते हैं। इसलिए इस त्योहार को मनाने की परंपरा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें