UttarakhandBig NewsPauri Garhwal News

मंदिर में जलाभिषेक से पहले घाट पर स्नान करने गई युवती और किशोरी बही, मौत

पौड़ी जनपद के कोटद्वार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर जलाभिषेक से पहले स्नान करने गई एक युवती और किशोरी नदी में बह गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

स्नान करने गई युवती और किशोरी की मौत

दोनों मृतक अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची थी। जलाभिषेक से पहले सभी नयार नदी में स्नान करने के लिए चली गई। इस दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों नदी के बाहव में बह गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

मृतकों की मौत से मचा परिजनों में कोहराम

खोजबीन की तो युवती घाट से करीब एक किलोमीटर की दूरी में मृत पाई गई। वहीं किशोरी की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही किशोरी ने दमतोड़ दिया। मृतकों में युवती की उम्र 26 और किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। मृतकों की मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें