UttarakhandHighlightTehri News

23 जुलाई को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, इस साल इतने आवेदकों ने किए आवेदन

श्री देव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2023-25 की बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को गढ़वाल मंडल के 21 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

8396 आवेदकों ने किए आवेदन

विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि 23 जुलाई को प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। विवि से संबद्ध सभी बीएड शिक्षण संस्थानों में इस साल 8396 आवेदकों के आवेदन आए हैं। आवेदकों की संख्या को देखते हुए गढ़वाल मंडल में 21 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

जल्द जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र

नकलविहीन परीक्षा के लिए विवि ने प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें