Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में भालू का आतंक, पशुओं को घास देने जा रहे व्यक्ति पर किया हमला, हालत नाजुक

उत्तरकाशी में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है. सैन्ज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पशुओं को घास देने जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है. उत्तरकाशी के सैन्ज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपनी छानी में पशुओं को घास देने के लिए जा रहा था. इस दौरान रास्ते में भालू ने व्यक्ति पर हमला कर दिया.

अस्पताल में कराया भर्ती

व्यक्ति के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. जिसके बाद भालू मौके से भाग गया. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है व्यक्ति की गर्दन में गहरे घाव हैं. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें