Uttarkashi NewsBig News

घास लेने गई महिला पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भालू ने खेत में घास लेने गई स्थानीय महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घास लेने गई महिला पर किया भालू ने हमला

महिला की पहचान हिना निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। महिला दो अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास लेने गई थी। तभी अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद भालू वहां से भागा। महिला के परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें