NationalSports

विवादों से घिरने के बाद BCCI के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

CHETAN SHARMA

बीसीसीआयी के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने अपनी पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टिंग ऑपरेशन में चेतन नें क्रिकेट जगत से जुड़े कई राज खोले। जिसके बाद उन्होंने आज ही अपना इस्तीफा बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह को दे दिया।

हाल ही में मीडिया द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते चेतन शर्मा ने क्रिकेट टीम के कई राज खोले। उन्होंने पूर्व बीसीसीआई प्रेजिडेंट सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच अन्न बन्न की बात की और साथ ही विराट और रोहित के बीच झगडे को भी विस्तार से बताया। इस स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ।

वायरल वीडियो में हुए कई खुलासे

वायरल वीडियो में चेतन ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कैसे पूर्व कप्तान विराट कोहली सौरव गांगुली को डिफ़्रेम करना चाहते थे। क्योकि उनको लगा था की सौरव गांगुली ने उनको वाइट बॉल फॉर्मेट की कप्तानी से हटाया पर कोहली का यह प्लान उन्ही पर उल्टा पड़ गया।

चेतन शर्मा पिछले महीने ही दोबारा चीफ सिलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्पोइंट किये गए थे। स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा विवादों में घिर गए। जिससे उनकी पद जाना लगभग तय ही था। आज 17 फरवरी को उन्होंने अपना रेसिग्नेशन लेटर जय शाह को दे दिया। सूत्रों की माने तो जय शाह ने चेतन शर्मा का इस्तीफा कबूल कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें