Nationalhighlight

‘नहीं करनी लालची से शादी…’, फेरों से पहले दूल्हे ने रखी ये भारी भरकम डिमांड, दुल्हन ने बारात लौटाई

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर बीते शुक्रवार देर रात एक दूल्हे ने दहेज को लेकर जमकर हंगामा किया। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने शादी से पहले कार और 20 लाख रुपए की डिमांड रख दी।

जब लड़की बालों ने इस भारी भरकम डिमांड को पूरा ना करने के ऊपर असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने धमकी दी कि फेरे नहीं होंगे। दुल्हन ने भी शादी करने से मना कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुल्हा भी हवालात में पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेरों से पहले दूल्हे ने रखी कार और 20 लाख की डिमांड

दरअसल ये पूरा मामला बरेली कैंट स्थित युगवीणा का है। यहां पर धूमधाम से एक बारात आई। लड़की वालों ने भी जोरदार स्वागत किया। हालांकि फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिवार वाले ब्रेजा कार और 20 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। जब दुल्हन पक्ष ने कहा कि उनके पास इतने रुपए नहीं है तो दहेज लोभियों ने हगांमा खड़़ा कर दिया।

‘नहीं करनी लालची से शादी…’, दुल्हन ने बारात लौटाई

लड़की ने भी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। कहां कि इस लालची से उसे शादी ही नहीं करनी।जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दूल्हा उसके पिता और जीजा को हिरासत में लिया गया। पुलिस की माने तो लड़की वालो की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सगाई में भी दिया था सोना और पैसा

बताते चलें कि दुल्हन ज्योति की शादी करीब आठ माह पहले राम अवतार के साथ तय हुई थी। मई में एक बड़े होटल में दोनों की सगाई हुई। जिसमें लड़की वालों ने लड़के को अंगूठी चेन और पांच लाख नगद दिए।

शादी से एक दिन पहले भी लड़की पक्ष ने एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन के साथ एक लाख बीस हजार रुपए नगद भी दिए। लेकिन लड़के वालों का शायद इतने से पेट नहीं भरा। शादी वाले दिन भी उन्होंने भारी भरकम दहेज की डिमांड रख दी।

अब हिरासत में है दूल्हा

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी लगाने वाले सिकलापुर निवासी इंद्रपाल ने भी उन्हें गुमराह किया। शादी में लड़की वालों का करीब 15 लाख रुपए का खर्च आया। साथ ही रसम के तौर दूल्हे को और बाकी परिवार वालों को को सोने की चेन अंगूठी और नकदी लड़की वालों की तरफ से दी गई।

Back to top button