Big NewsUttarakhand

विधायक बंशीधर भगत की विवादित टिप्पणी, बोले, दुर्गा पटाओ, लक्ष्मी पटाओ

बीजेपी विधायक बंशीधर भगत एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की है।

बंशीधर भगत ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण देते हुए लड़कों के लिए कहा कि, सब कुछ महिलाओं के पास है, शक्ति चाहिए तो दुर्गा को पटाओ, धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ, विद्या चाहिए तो सरस्वती को पटाओ।

बंशीधर भगत का ये बयान खासा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर टिप्पणियां की जा रहीं हैं। वहीं विपक्ष ने भी इस मसले पर बंशीधर भगत को घेरा है। विपक्ष ने कहा है कि इससे बीजेपी नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता पता लगती है।

वहीं बंशीधर भगत ने निशाने पर आने के बाद अब सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत समझा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें