Trendinghighlight

Bank Holidays in April 2025: निपटा लें बैंक से जुड़े काम, अप्रैल के महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

1 अप्रैल यानी आज से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू हो रहा है। इस दिन बैंक सार्वजनिक कार्यों के लिए बंद रहेंगे। इसी दौरान झारखंड में सरहुल त्यौहार मनाया जाएगा। जिससे राज्य में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद(today bank holiday) रहेंगे।

अप्रैल महीने में भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद(Bank Holiday 2025) रहेंगे। जिसमें सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) की छुट्टियों को भी शामिल किया गया है। तो अगर आपको अप्रैल में बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए जाना है। तो पहले ये चेक कर लें कि वह दिन छुट्टी का है या नहीं। इस आर्टिकल में चलिए जानते है कि कब-कब बैंक बंद (Bank Holidays in April 2025) रहेंगे।

अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? Bank Holidays in April 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देशभर के सभी निजी और सरकारी बैंक हर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों(is today bank holiday) में अवकाश रहता है।

ये भी पढ़े:- Bank Holidays 2025: साल में कितने दिन बंद रहेगा बैंक? यहां जानें बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट

  1. 5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम जयंती के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  2. 10 अप्रैल: महावीर जयंती मनाई जाएगी, जिससे कई राज्यों में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  3. 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती के मौके पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, केरल में विशु, तमिलनाडु में नववर्ष, बंगाल में पोइला बोइशाख, और असम में बिहू उत्सव के कारण बैंक बंद होंगे।
  4. 15 अप्रैल: बंगाल में बिहू नववर्ष मनाया जाएगा, जिसके कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  5. 21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  6. 29 अप्रैल: परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  7. 30 अप्रैल: कर्नाटक में बसवा जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button