UttarakhandBig News

दुर्गम में जाने वाले शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक, आदेश जारी

गढ़वाल मंडल के तहत किए गए सहायक अध्यापक एलटी के तबादलों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लग गई है। जिसके बाद दुर्गम में जाने वाले शिक्षकों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डॉ. एसबी जोशी की ओर से तबादलों की रोक के आदेश जारी किए गए हैं।

तबादलों पर लगी अग्रिम आदेशों तक रोक

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 13 सितंबर को दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केवल दुर्गम श्रेणी के विद्यालय में स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त करने की अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि की गई थी। अभी मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है।

मुख्य शिक्षा अधिकारियों को किया आदेश जारी

जिस वजह से अगले आदेशों तक केवल दुर्गम श्रेणी के तबादले वाले शिक्षकों को तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। जब तक शासन या शिक्षा निदेशालय स्तर पर शिक्षकों की ओर से भेजे गए प्रत्यावेदनों का निपटारा नहीं हो जाता। डॉ. एसबी जोशी की ओर से मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षकों की ओर प्रत्यावेदन किए गए थे प्रस्तुत

स्थानांतरण एक्ट के तहत किए गए तबादलों के बाद शिक्षकों की ओर से तमाम विसंगतियां गिनाते हुए इन्हें दूर करने की मांग की गई थी। इस संबंध में कई शिक्षकों की ओर निदेशालय और शासन स्तर पर प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे। ऐसे में नए अग्रिम आदेशों तक तबादले हुए शिक्षकों को राहत मिली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें