Nainital NewsBig News

हल्द्वानी शहर के इन मार्गों में लगा तिपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

नैनीताल पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना बनाई है. जिसके तहत हल्द्वानी शहर के कई मार्गों में तिपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के फैसला लिया गया है. इसके साथ ही अब आपको ई–रिक्शा मुख्य हाईवे पर दौड़ते हुए नजर नहीं आएंगे.

हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी शहर के जीरो जोन में सभी प्रकार के तिपहिया वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं. इसके साथ ही अब ई–रिक्शा मुख्य हाईवे में नहीं चलेंगे. नैनीताल एसएसपी के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही की जाएगी.

इन मार्गों पर तिपहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध

  • मंगलपडाव टैम्पू स्टैंड से सिंधी चौराहे की ओर
  • सरगम टैम्पू स्टैण्ड से हिन्दु धर्मशाला की ओर
  • भोलानाथ टैम्पू स्टैण्ड से कालाढुंगी तिराहा की ओर
  • नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज चौराहा की ओर

इन मार्गों पर नहीं होगा ई-रिक्शा का संचालन

हल्द्वानी शहर के मुख्य हाईवे नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड में ई-रिक्शा संचालन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है. हल्द्वानी शहर के प्रभारी यातायात शिवराज सिंह ने सभी ऑटो, ई- रिक्शा, टैक्सी चलाने वाले चालकों को इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न चलाने की हिदायत दी है. इसके साथ ही पुलिस ने निर्धारित स्टैंड से ही अपने वाहनों का संचालन, रोड में वाहनों को खड़ा न करने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें