Kedarnath dham yatra के पंजीकरण पर लगाई गई रोक को बढ़ा दिया गया है। केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर 19 जून तक रोक लगा दी गई है। 19 जून तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे।
19 जून तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
सरकार ने के लिए Kedarnath dham yatra ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ा दिया है। इस से पहले पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई थी। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक लगाई गई थी।
अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगाई गई रोक को बढ़ाकर 19 जून तक कर दिया गया है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। लेकिन वो यात्री जो पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा कर सकते हैं।
Char dham yatra 2023 में पंजीकरण का आंकड़ा 41 लाख
चारधाम यात्रा के लिए दिन पर दिन यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 41 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया है।
जिसमें से kedarnath dham yatra के लिए 13.38 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मई के महीने में सरकार ने धाम में लगातार बढ़ती भीड़ और मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगा दी थी।
चारधाम में 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा के लिए लोगों का उत्साह दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 20 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम में किए गए हैं। अब तक बाबा केदार के दर्शन 7.13 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए हैं।