Haridwar NewsBig News

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लहराई तलवार, जमकर हुआ हंगामा, सीएम धामी भी थे मौजूद

हरिद्वार में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा में उस समय हंगामा हो गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम के बिच में तलवार लहराने लगे। दरअसल यात्रा के समापन में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर पहुंचे थे।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लहराई तलवार

शुक्रवार को हरिद्वार में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम के बीच में ही कई कार्यकर्ताओं ने तलवारे लहरा दी।

कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को कराया शांत

पुलिस ने तलवार लहराते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को संभाला और हंगामा शांत कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें