Big NewsUttarkashi News

चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज टूटा, सेना और ITBP को रेकी में हो रही दिक्कत

प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में चोरगाड़ नदी पर बना बैली ब्रिज बह गया। ब्रिज के बहने से सेना और ITBP के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज टूटा

लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में चोरगाड़ नदी पर बना बैली ब्रिज बह गया है। बैली ब्रिज का पिलर ढह गया जिस से पूरा पुल नदी में समा गया है। पुल के टूटने के कारण हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से सेना और आईटीबीपी के जवानों का संपर्क कट गया है।

पार्क प्रशासन ने जिला प्रशासन से की जल्द पुल निर्माण की मांग

चोरगाड़ नदी पर बने बैली ब्रिज के टूटने की रिपोर्ट गंगोत्री नेशनल पार्क ने जिला प्रशासन को भेज दी है। इसके साथ ही पार्क प्रशासन ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पुल के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बैली ब्रिज का उपयोग सेना, आईटीबीपी के जवान और भेड़ पालक करते हैं। ये पुल हिमाचल प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ता है।

सेना और ITBP के जवानों को रेकी करने में हो रही दिक्कत

नेलांग घाटी में चोरगाड़ नदी पर बना बैली ब्रिज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मिली जानकारी के मुताबिक इसका प्रयोग सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रेकी के लिए किया जाता है। इसके टूटने से जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें