UttarakhandBig News

बागेश्वर की कल्पना और रुद्रप्रयाग की कंचन का IAS के लिए हुआ चयन, परिजनों में खुशी की लहर

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। इसमें आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें बागेश्वर की कल्पना पांडे और रुद्रप्रयाग की कंचन डिमरी का चयन हुआ है।

बागेश्वर जनपद में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है। जबकि कंचन डिमरी ने भी उम्मीदवारों की सूची में अपनी जगह बनाई है। कंचन डिमरी रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की रहने वाली है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। उनकी बेटी कंचन ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।

ऐसे करें UPSC CSE रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।
  • मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें