Big NewsDehradun News

बागेश्वर उपचुनाव : कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, इस उम्मीदवार पर खेला दांव

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सभी कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

बागेश्वर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आप छोड़कर आए बसंत कुमार पर अपना दांव खेला है। बता दें कि एक दिन पहले ही रविवार को आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी – करन माहरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी परिवार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी। क्योंकि क्योंकि बीजेपी के राज में जनता त्रस्त है।

खनन माफिया सरकार पर हावी हैं और भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। ये सभी मुद्दे उनके उपचुनाव के लिए प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है।

बसंत कुमार का राजनीतिक सफर

बसंत कुमार पर कांग्रेस पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना दांव खेला। बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही कयास लागए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि बसंत कुमार जो इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं वो पिछले तीन चुनावों से अपनी पार्टियां बदल रहे हैं।

साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और साल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा। जिसके बाद अब उन्होंने फिर से पाला बदला है और वो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें