Dehradun NewsHighlight

पेरिस से उत्तराखंड लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, CM से मुलाकात करने पहुंचे सीएम आवास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को शासकीय आवास पर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

पेरिस से उत्तराखंड लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

बता दें लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे. मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें.

सीएम धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन से कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है. इस अवसर पर लक्ष्य सेन के मां निर्मला सेन, पिताजी के.डी सेन और उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी भी मौजूद रहे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें