UttarakhandBig NewsDehradun News
कल भी प्रदेशभर में मौसम खराब रहने के आसार, डीएम ने किया एकदिवसीय अवकाश घोषित

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 15 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद देहरादून की जिलाधिकारी ने आगामी 14 अगस्त के लिए एकदिवसीय अवकाश घोषित किया है।
डीएम ने किया आदेश जारी
मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के बाद देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने जिले में संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं कक्षा तक के लिए आगामी 14 अगस्त के लिए अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से प्रदेशभर के लिए 15 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिको ने संवेदनशील इलाकों में आवाजाही मौसम की अपडेट देख कर ही करने की सलाह दी है।