Big NewsHaridwar

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बुरी खबर, पूर्व विधायक का निधन, कोरोना से हुए थे संक्रमित

amrish kumar death

हरिद्वार : उत्तराखंड कांग्रेस से बुरी खबर है। बता दें कि कांग्रेस ने आज एक दिग्गज नेता को खो दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि वो पिछले कई दिनों से वे बीमार थे। वो इससे पहले कोरोना से भी संक्रमित हुए थे औऱ ठीक हो गए थे। उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत समेत प्रीतम सिंह , हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शोक जताया है। अमरीश कुमार ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि अमरीश कुमार को यूपी विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। अमरीश कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग 2 महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।2011 में सपा छोड़कर फिर कांग्रेस में शामिल होने वाले अंबरीश ने एक साल बाद बगावत कर हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने पर अंबरीश फिर कांग्रेस में आ गए। उन्हें हरीश रावत का नजदीकी माना जाता था। आज वे हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है।

हरिद्वार सांसद निशंक का ट्वीट

हरिद्वार सांसद निशंक ने ट्वीट किया कि उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा धक्का लगा है। वे उत्तर प्रदेश की विधानसभा से मेरे मित्र रहे। अनेक सामाजिक विषयों पर हमेशा हमारी चर्चा होती रही। वहां दलगत राजनीति को हमने कहीं आड़े नहीं आने दिया था। वे संसदीय ज्ञान के मर्मज्ञ थे। उनके निधन से निश्चित रूप में क्षति हुई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।

Back to top button