Trending

रिपोर्ट कार्ड दिखाने मां की कब्र पर पहुंचे मासूम, फिर लगाई पुकार, Video देख रो पड़ेंगे आप

एक शायर ने अपनी मां के लिए लाइनें कहीं हैं कि “तू हो नाराज तो खुश हम से खुदा क्या होगा?” जो मां के दर्जे को एक दम सटीक तरीके से बताता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसने पूरे इंटरनेट को रोने पर मजबूर कर दिया।

वायरल इस वीडियो में दो छोटे बच्चे अपना स्कूल का रिपोर्ट कार्ड लेकर अपनी मां की कब्र में पहुंचते हैं। दोनों मां को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे है इस उम्मीद में कि अभी कब्र से आवाज आएगी और मां उन्हें शाबाशी देगी। लेकिन मासूम शायद इस बात से अंजान है कि उनकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें:- पहाड़ में मासूम ने तोड़े अमरूद तो रस्सी से बांधकर फौजी ने की पिटाई, हैवानियत का Video

रिपोर्ट कार्ड दिखाने अपनी मां की कब्र पर पहुंचे मासूम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चों के हाथ में पीले रंग का स्कूल का रिपोर्ट कार्ड है। इसी को लेकर दोनों कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उनकी मां दफन है। दोनों अपनी मां को रिजल्ट की खुशी जताने आए हुए है।

ये भी पढ़ें:-Viral Video: अरे, ये क्या, प्लेटफॉर्म ही चलने लगा!, रेलवे ट्रैक का ये वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग

पहले पढ़ी दुआ और फिर कब्र पर रखा रिपोर्ट कार्ड

इसमें वो पहले अपनी मां की कब्र में दुआ पढ़ते हैं। जिसके बाद अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर कब्र के पास बैठ जाते हैं। मानो अपनी मां को अपना रिजल्ट दिखा रहे हो। यहीं इमोशनल वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- शादी में बवाल! जैसे ही दूल्हे ने मंगलसूत्र उठाया, दुल्हन बोली- ‘रुको मुझे…’ Viral Video

मां को पुकारते हुए भी आए नजर

वीडियो इतना भावुक कर देने वाला है कि पत्थर दिल व्यक्ति के आंखों से भी आंसू छलक उठे। जिन यूजर्स ने अपनी मां को खोया है वो इससे सबसे ज्यादा दुखी हो रहे हैं। वीडियो में दोनों बच्चे अपनी मां को पुकारते हुए भी नजर आ रहे हैं। जो दिल को काफी दुखाने वाला पल है।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड का लोकगीत सुन 30 साल बाद घर लौटा पति, आते ही भरी पत्नी की मांग

इमोशनल वीडियो पर यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को mohd_sarwat_khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अल्लाह किसी के सिर से मां का साया न छीने।” दूसरे यूजर ने लिखा, “वीडियो देखकर मेरा तो कलेजा फट गया।” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये पल हर किसी के दिल को झकझोर देने वाला है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें