Trending

शादी में बवाल! जैसे ही दूल्हे ने मंगलसूत्र उठाया, दुल्हन बोली- ‘रुको मुझे…’ Viral Video

Telangana Bride Refuse to Marry: अक्सर सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़ी वीडियोज वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले से हुई है। जहां शादी के मंडप में जो हुआ उसने हर किसी को चौंका दिया। खुशियों से भरे इस पल में रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में दुल्हा वेणुगोपाल अपनी दुल्हन पल्लवी को मंगलसूत्र पहना ही रहा था कि तभी लड़की ने अचानक जोर से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

शादी में बवाल! जैसे ही दूल्हे ने मंगलसूत्र उठाया, दुल्हन बोली- ‘रुको मुझे…’ Telangana Bride Refuse to Marry Viral Video

दरअसल दुल्हन पल्लवी और दूल्हा वेणुगोपाल की शादी रस्में लगभग पूरी हो गई थीं। जिसके बाद सबसे अहम पल आता है जब दुल्हा वधु को मंगलसूत्र पहनाता है। लेकिन जैसे ही मुस्कुराते हुए दुल्हा पल्लवी के गले में मंगलसूत्र डालता है तभी वो अचानक जोर से कहती है, “नहीं… यह शादी पसंद नहीं है!”

मंडप में सन्नाटा छा गया

इसके बाद शादी में पूरा सन्नाटा छा जाता है। खुशियों से भरे इस माहौल में सभी रिश्तेदारों के चेहरों पर अचानक तनाव आ जाता है। रोते हुए पल्लवी कहती है कि वो किसी और से प्यार करती है। उसका लवर दूसरी जाती का है। ऐसे में उसने डर की वजह से घरवालों को ये बात नहीं बताई। घर पर बताने पर घऱवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए वो चुप रही। लेकिन वो अपनी जिंदगी के साथ समझौता नहीं कर पाएगी।

परिवार के मनाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

पल्लवी की बात सुनकर उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे मनाने की कोशिश करते है। लेकिन पल्लवी अपने फैसले पर बनी रही। उसने कहा, ” मैं सिर्फ उसी इंसान के साथ जिंदगी बिताना चाहती हूं जिससे मैं प्यार करती हूं। उसने समाज के डर से एक गलत रिश्ते में बंधने से इनकार कर दिया।”

दूल्हे की समझदारी

इस पूरे मामले में दूल्हे ने समझदारी दिखाई। बिना लड़े झगड़े वेणुगोपाल शांत रहे। उन्होंने कहा कि वो लड़की से जबरदस्ती शादी नहीं करना चाहते जो उनसे प्यार ही नहीं करती। पल्लवी के फैसले का सम्मान करते हुए दुल्हे ने शादी तोड़ने का फैसला किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें