Trending

पहाड़ में मासूम ने तोड़े अमरूद तो रस्सी से बांधकर फौजी ने की पिटाई, हैवानियत का Video

HP Army Man Ties Young Girl For Plucking Flowers Video Viral: मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां पर एख प्रवासी मासूम बच्ची को बेरहमी से रस्सी से बांधकर पीटता हुआ नजर आया।

वजह सिर्फ ये थी कि बच्ची ने अमरूद तोड़ने की छोटी सी गुस्ताखी की। इसी बात पर वो क्रूरता का शिकार बन गई। आरोप है कि गुस्साए पूर्व फौजी ने बच्ची को सीढ़ियों में बांध दिया। जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

पहाड़ में मासूम ने तोड़े अमरूद तो रस्सी से बांधकर फौजी ने की पिटाई Army Man Ties Young Girl For Plucking Flowers

दरअसल ये पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला गांव का है। यहां से वायरल हुए इस बेहद शर्मनाक वीडिोय ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। वायरल हुई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने घर के बरामदे की सीढ़ियों की रेलिंग से एक मासूम बच्ची को बांधा है।

हैवानियत का Video Viral

बच्ची इस दौरान काफी दर्द में है और रो रही है। शख्स जो इस घटना का वीडियो बना रहा है वो वहां मौजूद दूसरे शख्स से पूछता है। इसी के लिए दावा किया जा रहा है कि ये पूर्व फौजी है। इसी ने बच्ची को रस्सी से बांधा है। वो आरोप लगाता है कि इसी बच्ची ने उसके घर से अमरूद तोड़े हैं।

बच्ची बोली, ‘भैया बचा लो…’

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो में बच्ची जोर-जोर से रो रही है और वीडियो बना रहे व्यक्ति से कहती है भैया मुझे बचा लो। जिसके बाद कैमरामैन पूर्व फौजी से कहता नजर आता है कि अमरूद तोड़ने पर ऐसे कौन सजा देता है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें