EntertainmentHighlight

Baby John Review: वरुण धवन पर भारी पड़ा Salman Khan का कैमियो, जानें यूजर्स को कैसी लगी फिल्म?

वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बेबी जॉन( Baby John) आज क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म की स्किप्ट एटली द्वारा लिखी गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में है।

रिलीज के बाद फिल्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिव्यूज (Baby John Review) शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म से जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है सलमान खान (Salman Khan)। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल है। जिसने पूरी लाइम लाइट लूट ली।

https://twitter.com/FMovie82325/status/1871776949561082164

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन ( Baby John Social Media Review )

Baby John फिल्म में सलमान खान एजेंट भाई जान के रोल में नजर आए। अपने इस कैमियो रोल से वो सोशल मीडिया पर छा गए है। एक यूजर ने कहां, “नैचुरल ऑडियंस मेगास्टार सलमान खान।”

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “बाप लेवल का कैमियो है भाईजान का। फिल्म पैसा वसूल। सिर्फ कैमियो देखने आया हूं।”

https://twitter.com/filmyy_guy/status/1871797003681968235

सलमान खान के कैमियो ने लूटी महफिल

अन्य यूजर ने लिखा, भाई जान फुल फायर। सलमान खान की ग्रैंड एंट्री। तो वहीं दूसरे यूजर ने फिल्म को मास मसाला कहा है। साथ ही एक्शन के साथ हार्डकोर मास एंटरटेन पैक्ड फिल्म भी कहा।बताते चले की फिल्म बेबी जॉन तमिल की फिल्म थेरी का रीमेक है। फिल्म को Kalees ने डायरेक्ट किया है। एटली ने ये कहानी लिखी है। फिल्म के लिए वरुण धवन जमकर प्रमोशन कर रहे है। साथ ही वो इसके लिए लगातार इंटरव्यू भी दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें