Big NewsUdham Singh Nagar

बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों के अलावा पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर जसवीर सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रीतम सिंह सिधु, हरवंश सिंह चुघ और बाबा अनूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला

बता दें बीते गुरुवार को सुबह करीब 6:15 से 6:30 की है। बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आनन-फानन में उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button