Big NewsUttarakhand Chamoli News

सेना के बैंड के साथ गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई बाबा रुद्रनाथ की डोली, तस्वीरों में करें दर्शन

पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस साल आगामी 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। अब श्रद्धालु आगामी छह महीनों तक भगवान शिव के मुख के दर्शन कर पाएंगे।

Baba Rudranath's doli leaves Gopinath temple

गुरुवार को आर्मी बैंड की धुन के साथ बाबा रुद्रनाथ की डोली पूरे विधि-विधान से गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर से अपने धाम चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के लिए रवाना हो गई है।

Baba Rudranath's doli leaves Gopinath temple

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए। पूरी गोपीनाथ की भूमि जय बाबा रुद्रनाथ के जयकारों से गूंज उठी। जिससे चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया।

सेना के बैंड के साथ गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई बाबा रुद्रनाथ की डोली

रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख मंडल के दर्शन होते हैं। गोपेश्वर से 3 किलोमीटर सगर गांव तक वाहन से पहुंच कर 18 किमी की पैदल दूरी तय कर रुद्रनाथ मंदिर पहुंचा जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें