बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री आजकल काफी चर्चाओं में हैं। एक बार फिर से धीरेंद्र शास्त्री चर्चाओं में आ गए हैं। इस चर्चा में आने का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक चुनौती है। जो कि उन्हें आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने चैलेंज जीतने पर बाबा को एक करोड़ देने का ऐलान किया है।
- Advertisement -
बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने दी चुनौती
बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मध्यप्रदेश के आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने एक चुनौती दी है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज देकर कहा है की अगर धीरेंद्र अपना पर्ची वाला चमत्कार साबित कर देते है तो मैं उन्हें करोड़ रूपए भेंट में दूंगा।
चमत्कार साबित करने में असफल होंगे तो बाबा को देने होंगे 11 लाख रूपए
आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा ने यह चुनौती धीरेंद्र शास्त्री को देकर यह कहा है की अगर वह पर्ची वाला चमत्कार साबित करने में असफल हो जातें है तो उन्हें 11 लाख रूपए देने होंगे। प्रकाश टाटा ने यह चुनौती अपनी संस्था आत्म सम्मान मंच मुंबई की ओर से बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को दी है।
आखिर कौन है प्रकाश टाटा जिन्होंने बाबा को दिया चैलेंज ?
प्रकाश टाटा आयुर्वेद के आचार्य है। वह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले है। आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा कहते है की उन्होंने कई बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को और नामी खिलाड़ियों को अपनी दवाईयां देकर ठीक किया है। कई हस्तियों उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु भी मानती हैं। उन्हें उत्कृष्ट कार्योंं के लिए अवॉर्ड भी मिले हैं।
- Advertisement -
अंधविश्वास फैला रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री
आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं की वह देश में अंधविश्वास फैला रहे हैं। वह मंच से ही भूत भगा देते हैं। लोगों की निजी बातों को सबके सामने बोल देते हैं। लोग उनकी हर बात में हां में हां मिलाते है। ऐसे में इस झूठ के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे।
जीतने पर रोड का निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री कोष में देंगे पैसे
उन्होंने कहा की मैं धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देता हूँ। अगर धीरेंद्र शास्त्री मेरे पर्चे में जो बातें लिखी हैं, वो ही अपने पर्चे में लिख देते है तो मैं उन्हें एक करोड़ रूपए दूंगा। आगे आयुर्वेदाचार्य कहते हैं की अगर धीरेन्द्र शास्त्री यह चुनौती पूरी करने में असफल हो जातें है तो उन्हें 11 लाख रूपए देने होंगे।
इन 11 लाख रूपए को प्रकाश टाटा नासिक के पास स्थित हनुमान जी जन्म स्थान पर रोड का निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री कोष में देंगे। अब बस देखना यह है की बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा की ओर से मिले इस चैलेंज को स्वीकार करेंगे या फिर इस चैलेंज को इग्नोर कर देंगे।