Dehradun NewsHighlight

DM की पहल : बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू होगा जागरूकता अभियान

देहरादून में भिक्षावृत्ति से बच्चों को मुक्ति दिलाने के लिए डीएम सविन बंसल ने एक अभिनव पहल शुरू की है. डीएम के नेतृत्व में जिले के नगर निकाय वाहनों पर बच्चों को भिक्षा न देने के लिए जागरूकता जिंगल और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं.

DM की पहल से शुरू होगा जागरूकता अभियान

बता दें ये जिंगल देहरादून के 400 से अधिक वाहनों पर बजाये जाएंगे. जिससे सुबह के समय लोगों तक ये संदेश पहुंच सके कि बच्चों का अधिकार भिक्षा नहीं, बल्कि शिक्षा भोजन, सरंक्षण और स्नेह है.

DM ने लोगों से की ये अपील

डीएम सविन बंसल ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भिक्षावृत्ति एक अभिशाप है और इसे बढ़ावा देना महापाप है. बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देनी चाहिए. बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग जरूर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें