UttarkashiBig News

आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा

उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. बता दें आरोपी ने पीडित से 15 हजार रुपए की मांग की थी.

आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने मांगी रिश्वत

बता दें उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम ने अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर पीड़ित से 15 हजार रुपए की मांग की थी. जिसके बाद पीड़ित ने अधिकारी से कहा कि वह 10 हजार रुपए से अधिक नहीं दे पाएगा. अधिकारी भी 10 हजार रुपए में मान गया. हालांकि पीड़ित अधिकारी को घूस नहीं देना चाहता था.

10 हजार की रिश्वत लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

पीड़ित ने इस सम्बन्ध में विजिलेंस की टीम को शिकायत की. जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप टीम गठित कर अधिकारी को दबोचने का प्लान बनाया. गुरुवार को पीड़ित अधिकारी को पुरोला के सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर 10 हजार रुपए देने के लिए गया था. इस दौरान विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी मोनू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button