Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : परिसंपत्ति बंटवारे में फंसे किसान, खत्म नहीं हो रहा विवाद

Asset distribution

लक्सर: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच हाल ही में परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में परिसंत्तियों के सभी मामलों पर सहमति बन गई थी। लेकिन, प्रदेश की सीमाओं पर किसानों की खेती की जमीन की सीमाओं का मामला अभी भी उलझा हुआ है। इससे किसाने खासे परेशान हैं। सीमा को लेकर विवाद भी होता रहा है।

लक्सर और खानपुर में जमीन सीमा विवाद अभी उलझा हुआ है, जिसका कोई स्थाई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। लक्सर और बिजनौर के उप जिलाधिकारी अपने-अपने राजस्व दस्ते के साथ सीमा पर पहुंचे और सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की।

दोनों ओर से स्थानीय किसानों को बुलाया गया। दोनों तरफ के राजस्व दस्ते ने सीमा विवाद को फिलहाल सुलझा लिया है। किसानों को संतुष्ट किया गया है। लेकिन, इसके अलावा भी कई अन्य ऐसी जगह है। अभी भी जमीन सीमा विवाद उलझा हुआ है। जिसका खामियाजा किसानों को भगुतना पड़ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें