National
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, भारत का विभाजन सबसे बड़ी ऐतिहासिक गलती, जानें क्यों

भारत के विभाजन को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐतिहासिक गलती करार दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा कि भारत को बांटना एक ऐतिहासिक गलती थी। दुर्भाग्य से यह विभाजन हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
ओवैसी ने कहा बहस का करें आयोजन
वहीं ओवैसी ने भारत के विभाजन पर बोलते हुए कहा कि अगर आप चाहें तो एक बहस का आयोजन करें। उस बहस में मैं आपको बताऊंगा कि इस देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होनें स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब इंडिया विन्स फ्रीडम पढ़ने का भी सुझाव दिया और बताया कि कैसे वह कांग्रेस नेताओं के पास गए और उनसे विभाजन के इस प्रस्ताव को स्वीकार न करने की विनती की।