Haridwar NewsBig News

ARTO ने बीच सड़क पर की पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, डीएम ने लिया मामले का संज्ञान

हरिद्वार में तैनात एआरटीओ का हाथापाई का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एआरटीओ एक दरोगा को बीच सड़क में पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मामले का जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया है।

ARTO ने बीच सड़क पर की दरोगा के साथ मारपीट

वीडियो में हरिद्वार में तैनात एआरटीओ रत्नाकर सिंह एक दारोगा को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है की कई अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। जो बीच बचाव कराते दिख रहे हैं। लेकिन एआरटीओ साहब ने न आव देखा ना ताव। बीच सड़क पर ही दरोगा पर बरस पड़े।

यहां देखें पूरा वीडियो https://www.facebook.com/reel/352661057095025

डीएम ने लिया मामले का संज्ञान

हालांकि मारपीट का क्या कारण था ये अभी पता नहीं चल पाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सुर्खियों में आते ही हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने संज्ञान लेते हुए एडीएम को जांच करने के निर्देश दे दिए हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें