Dehradunhighlight

नहाने के दौरान गंगा में डूबा सेना का जवान, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में नहाने के दौरान लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाये हुए है। लेकिन जवान का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबा सेना का जवान

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर निवासी मध्यप्रदेश अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह परिवार के साथ थाना मुनि की रेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा।

जवान का सर्च ऑपरेशन जारी

नहाते हुए गौरव गंगा में काफी दूर तक चला गया और तेज लहरों में फंसने के कारण डूबकर लापता हो गया। परिजनों ने शोर मचाया तो अन्य पर्यटकों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। अभी तक फिलहाल जवान का कुछ पता नहीं चल सका है।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात है जवान

कवींद्र सजवाण ने बताया कि गौरव की तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स में है। उसकी शादी भी कुछ समय पहले ही हुई है। घटना के बाद से गौरव के साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हल है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button