- Advertisement -
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं जल्द ही संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम दस्तलिक है। जो कि 20 फरवरी से शुरू होने ज रहा है। ये संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में होने जा रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 90 जवान प्रतिभाग करेंगे।
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास
20 फरवरी से शुरू होगा संयुक्त युद्धाभ्यास
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच होने वाला ये संयुक्त युद्धाभ्यास 20 फरवरी से शुरू हो जाएगा। जिसमें दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने कौशल और अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास भी करेंगे।
- Advertisement -
संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारियां हुई शुरू
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास-दस्तलिक की तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों देशों के सैन्य संबंधों को इस संयुक्त अभ्यास से मजबूती मिलेगी। सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 जवान शामिल होंगे। इससे पहले साल 2019 में पिथौरागढ़ में ही भारत और कजाकिस्तान के बीच और 2021 में भारत और नेपाल की सेना के जवानों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।