Entertainmenthighlight

दुनिया का नंबर 1 बना ये भारतीय सिंगर, जस्टिन बीबर-Ed Sheeran को भी पछाड़ा- Spotify Wrapped 2025

एक बार फिर अरिजीत सिंह(arijit singh) दुनियाभर में अपना दबदबा बना दिया है। Spotify Wrapped 2025 में अरिजीत लगातार 7वीं बार सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले आर्टिस्ट बने है। इसके साथ ही वो Spotify की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल है। जो कि काफी ऐतिहासिक कामयाबी है।

दुनिया में नंबर 1 सिंगर बने अरिजीत सिंह

भारत में अरिजीत सिंह लगातार सात सालों से भारत के सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाले आर्टिस्ट हैं। इसके साथ ही वो दुनियाभर के Top 10 कलाकारों में भी शामिल है। जो उनकी विदेशो में भी अपील को दर्शाता है। बताते चलें कि अरिजीत सिंह अब Spotify पर 151 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबेस ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन सिंगर बन गए हैं। उन्होंने टेलर स्विफ्ट, एड शीरन, बिली इलिश और द वीकेंड आदि को पीछे छोड़ दिया हैं।

Spotify पर टॉप 10 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले आर्टिस्ट

  • अरिजीत सिंह – 151 मिलियन फॉलोअर्स
  • टेलर स्विफ्ट – 139.6 मिलियन फॉलोअर्स
  • एड शीरन – 121 मिलियन फॉलोअर्स
  • बिली इलिश – 114 मिलियन फॉलोअर्स
  • द वीकेंड – 107.3 मिलियन फॉलोअर्स
  • एरियाना ग्रांडे – 105.9 मिलियन फॉलोअर्स
  • एमिनेम – 101.7 मिलियन फॉलोअर्स
  • ड्रेक – 99.7 मिलियन फॉलोअर्स
  • बैड बनी – 97.3 मिलियन फॉलोअर्स
  • जस्टिन बीबर – 83.1 मिलियन फॉलोअर्स

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button