Dehradun NewsHighlight

शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान, प्रदेश में खोले जाएंगे 135 नए अटल उत्कृष्ट स्कूल

devbhoomi news

देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज सोमवार को प्रेसवार्ता कर अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना का बखान किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना को जनता ने स्वीकार किया है। इस योजना को सभी ने स्वीकार किया और इसका अच्छा लिजल्ट भी देखने को मिला जिसको देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। आंकड़ा बता हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले फेस में सरकार ने 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल खोले।

इसी के साथ मंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि जनता की स्वीकार्यता को देखते हुए प्रदेश में 135 नए अटल उत्कृष्ट स्कूल खोले जाएंगे. अगली कैबिनेट बैठक में 135 नए अटल उत्कृष्ट खोलने का प्रस्ताव लाया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी स्कूल सीबीएसई बोर्ड के मानकों को पूरा करते हैं उन्हें अटल उत्कृष्ट स्कूल के रूप में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलाई जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें