Big NewsDehradun News

अंकिता हत्याकांड। आरोपियों के नार्को टेस्ट पर फैसला टला

pulkit arya and ankita aryaअंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मामले में फैसला टल गया है। अब इस मामले में कल यानी 11 जनवरी को फैसला आएगा।

आपको बता दें कि पुलिस ने तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है। शुुरुआत में एक आरोपी ने दो आरोपियों ने नार्को टेस्ट की सहमति दे थी लेकिन बाद में कोर्ट में उन दोनों ने अपनी सहमति वापस लेने की याचिका डाल दी। वहीं तीसरा आरोपी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस इस नार्को टेस्ट को बेहद अहम मान रही है। दरअसल अब तक इस मामले में वीआईपी गेस्ट का नाम सामने नहीं आय़ा है. वहीं पुलिस को अभी तक अंकिता मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। ऐसे में आरोपियों के नार्को टेस्ट से ये दोनों गुत्थियां सुलझाई जा सकती हैं।

https://youtu.be/07VcCO1yPwE

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें