Big NewsDehradun News

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्या का होगा नार्को टेस्ट

ankita bhandariअंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कोर्ट ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार भावना पांडे की अदालत ने आज फैसला सुनाया है।

आपको बता दें कि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी।

एसआईटी के लिए पुलकित के रिजार्ट में आने वाले वीआईपी के नाम का पता करना और अंकिता के मोबाइल के बारे में जानकारी इकट्ठा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से इस संबंध में कोई जानकारी मिल सकेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें