UttarakhandBig News

अंकित ने किया राष्‍ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन, हासिल किया गोल्ड मेडल, CM ने दी बधाई

गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंकित ने 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सीएम धामी ने दी बधाई

अंकित के शानदार प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ गौरवशाली उपलब्धि गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर रेस प्रतिस्पर्धा में उत्तराखण्ड के अंकित कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी इस स्वर्णिम उपलब्धि से समस्त प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

नौ नवंबर को होगा राष्‍ट्रीय खेल का समापन

इससे पहले भी देहरादून के सूरज पंवार ने गोल्ड मैडल हासिल का प्रदेश का मान बढ़ाया था। बता दें नेशनल गेम्स के 37वें सीजन का उद्घाटन पीएम मोदी ने दक्षिण गोवा के फतोर्दा में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। जिसमें 28 राज्यों के एथलीट ने भाग लिया है। बता दें नेशनल गेम्स का समापन नौ नवंबर को होना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें