Entertainment

एक्टिंग डेब्यू करने जा रही कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora, माता सीता के रोल में आएंगी नजर

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora)आए दिन अपनी रील्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। बता दें कि कच्चा बादाम गाने में अंजलि की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। कई रिएलिटी टीवी शोज में आने के बाद अब अंजलि फिल्मों में (Anjali Arora Debut) कदम रखने जा रही हैं।

Anjali Arora माता सीता का निभाएंगी किरदार

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म श्री रामायण कथा के लिए अंजलि को सेलेक्ट किया गया है। अंजलि को माता सीता के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। खबरों की माने तो अंजलि ने भी इस रोल के लिए हामी भर दी है। इस खबर की जानकारी अंजलि ने खुद दी है।

एक इंटरव्यू में किया इस बात का खुलासा

बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने डेब्यू का जिक्र किया है। उन्होंने कहा की वो अपनी पहली फिल्म में माता सीता का रोल निभा रही है। जिसके लिए वो काफी उत्साहित है। आगे उन्होंने कहा कि सीता का रोल एक ऐसा रोल था जिसे शायद ही कोई मना करें। इस रोल के लिए डायरेक्टर द्वारा कई अभिनेत्रियों को शॉर्टटलिस्ट किया गया था। ऐसे में डायरेक्टर को उनमें कुछ दिखा जिसके चलते अंत में ये रोल उनके पास आया।

जल्द शुरु होगी फिल्म की शूटिंग

बता दें कि इस फिल्म के लिए अंजलि को माता सीता के रोल के लिए फाइनल कर दिया गया है। प्रकाश महोबिया द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। ऐसे में अंजलि के फैस उनके डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें