highlightPauri Garhwal

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा NDA इस बार 400 पार, कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की। अनिल बलूनी का सम्मेलन में पहुंचे गढ़वाली गीतकारों ने बलूनी और पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर बनाए हुए गढ़वाली गीत के जरिए उनका स्वागत किया।

अनिल बलूनी ने कहा NDA इस बार 400 पार

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि सोशल मीडिया प्रचारक प्रभावशाली तरीके से एक बेहतर छवि के व्यक्ति को संसद पहुंचाने के लिए प्रचार करेगी। बलूनी ने कहा की उन्होंने आज मलेथा क्षेत्र में पहुंचकर वीर शिरोमणि माधो सिंह की मूर्ति के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि माधो सिंह भंडारी की याद में भी दिपावली के बाद ईगास पर्व को मनाया जाता है।

पहाड़ों से हो रहे पलायन पर जाहिर की चिंता

बलूनी ने पहाड़ों से बेतहाशा हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की और इसकी रोकथाम के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का दावा किया साथ ही पर्यटन को नई दिशा देने की बात भी की। अनिल बलूनी ने कहा जिस प्रकार से अलग अलग राज्य अपने त्योहार को एक अलग पहचान दे रहे हैं। उसी तरह से वे ईगास को विश्वभर में पहचान दिलाएंगे। जिससे इस पर्व को हर कोई मना सके।

पहाड़ हित में हमेशा कार्य करते रहूंगा

अनिल बलूनी ने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी एनडीए को 400 पार देखने चाहते हैं और वो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही अनिल बलूनी ने कहा की विपक्ष के ताने से वे अपना इरादा नहीं बदलने वाले हैं। वो हमेशा पहाड़ हित में कार्य करते रहेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button