Udham Singh Nagar NewsUttarakhand

मां के पैसे नहीं देने पर नाराज बालक ने की आत्महत्या,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर से दुखद खबर सामने आई है । 14 साल के बालक ने मां से घड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे और जिद करने लगा । मां के पैसे नहीं देने पर नाराज बालक ने आत्महत्या कर ली । माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है ।

कमरे में गमछे के सहारे लटका मिला शव

बताया जा रहा है कि मच्छी मार्केट ट्रांजिट कैंप निवासी रूप चंद एक भट्टे में मजूदरी का काम करता है । उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। इधर घर में पत्नी और बच्चे थे। करीब 10 बजे के आस पास उनका दूसरा 14 साल का बेटा विशाल कुमार घड़ी खरीदने के लिए मां से रुपये मांगने की जिद कर रहा था ।  मां ने उस समय न दे कर शाम को पैसे देने की बात की, लेकिन वह उसी समय पैसे देने की जिद करने लगा। मां के मना करने पर वह कमरे के अंदर चला गया और कुंडी लगा कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। मां और उसके भाई-बहनों ने कमरे में बने झरोखे से देखा तो उसका शव कमरे में गमछे के सहारे छत से लटक रहा था। उसे देखते ही वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने पहुंच कर दरवाजा तोड़ा और शव को उतार कर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मानसिक रूप से पीड़ित था बालक

विशाल अपनी मां से शाम को अटरिया मंदिर में चल रहे मेले में जाने और वहां से घड़ी खरीदने के लिए अपनी मां से रुपये की मांग कर रहा था वहीं जिद पूरी नहीं होने पर उसने खुद की जान ले ली । उधर प्रभारी सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। दीमागी रूप से विशाल पीड़ित था और उसका बरेली में इलाज चल रहा था। 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें