Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागा 16 साल का किशोर, फिर…

परिजनों की डांट से नाराज होकर 16 साल का किशोर घर में बिना किसी को कुछ बताये भाग गया. परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागा 16 साल का किशोर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को निवासी कर्णप्रयाग ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 16 साल का नाबालिग बेटा घर से बिना बताए कही चला गया है. सूचना मिलते ही, कर्णप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत गुमशुदा किशोर की तलाश के लिए एक टीम बनाई. टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और सावन को ग्राम सिरण जाने वाले मार्ग से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया.

किशोर को किया परिजनों के सुपुद्र

पूछताछ के दौरान, सावन ने बताया कि वह अपने पिता के डांटने के बाद घर से भाग गया था. जब वो घर से निकलत तो गुस्से में था और अपने पिता के क्रोध से बचने के लिए घर से निकल गया था. पुलिस ने नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंप दिया है. इसके साथ ही सलाह दी है कि वे बच्चे बच्चे के साथ सहानुभूतिपूर्वक बातचीत करें और उसके व्यवहार का कारण समझने की कोशिश करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें