Dehradun NewsBig News

परिजनों से नाराज होकर बेटे ने लगाई शक्तिनहर में छलांग, बचाने के लिए पिता भी कूदे, दोनों की तलाश जारी

देहरादून के विकासनगर में परिजनों से नाराज होकर बेटा शक्तिनहर के कूद गया। बेटे को बचाने के चक्कर में पिता ने भी नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम पिता-पुत्र की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।

परिजनों से नाराज होकर बेटे ने लगाई शक्तिनहर में छलांग

घटना बुधवार रात ढकरानी कोर्ट पुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक परिजनों से नाराज होकर शिव कुमार उर्फ सनी (30) पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर अपने घरवालों से नाराज होकर शक्तिनहर के किनारे बैठा हुआ था। शिव कुमार के पिता उसे ढूंढ़ने के लिए वहां पहुंचे।

दोनों की तलाश जारी

पिता को देखते ही शिव शक्तिनहर में कूद गया। बेटे को बचाने के चक्कर में बालक राम ने भी शक्तिनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई है। पिता-पुत्र की तलाश में एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें