Dehradun NewsBig News

अराजक तत्व ने मंदिर में बरसाए पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

देहरादून के हर्रावाला में अराजक तत्व ने मंदिर पर पत्थर फेंक दिए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पत्थर फेंकते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

अराजक तत्व ने मंदिर में फेंके पत्थर

घटना हर्रावाला के एक मंदिर की है। एक संदिग्ध युवक ने मंदिर में पत्थर फेंक दिए। आक्रोशित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर सीओ कोतवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।

आरोपियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि पत्थरबाजी से मंदिर के शीशे भी टूट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें