18 साल छोटी महिला को दिल दे बैठा बुजुर्ग, शादी का दिन पास आते ही हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस से लेनी पड़ी मदद

बैंक से सेवनिर्वित बुजुर्ग खुद से 18 साल छोटी महिला को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठा। मुलाकातों का दौर बढ़ता गया और इसके साथ ही बुजुर्ग का महिला के लिए प्यार भी बात शादी तक पहुंच गई। इस बीच हुआ कुछ ऐसा हुआ की मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।
जीवन अकेले न काटना पड़े इसलिए लिया था शादी का फैसला
महिला ने बुजुर्ग से कभी प्लॉट तो कभी मकान बनवाने के नाम पर 80 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली। जब शादी का दिन पास आया तो महिला अपना नंबर बंद कर फरार हो गई। खुशीराम (63) निवासी पटेलनगर ने मायूस होकर प्रीति रावत (43) नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक खुशीराम ने सितंबर 2021 में बैंक से सेवनिर्वित हुए थे। सेवानिवृत्ति से पहले खुशीराम का पहली पत्नी से तलाक हुआ था। जीवन अकेले न काटना पड़े इसलिए उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।
बुजुर्ग की महिला से मुलाकात एक विज्ञापन के बाद हुई थी। बुजुर्ग ने शादी के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर प्रीति रावत नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। प्रीति ने अपनी उम्र 43 वर्ष बताई थी और कहा था की वो एक प्रॉपर्टी डीलर है। दोनों की पहली मुलाकात दिसंबर 2021 में आईएसबीटी के पास एक मॉल में हुई थी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताया था।
पहली ही मुलाकात में कर ली थी शादी की बात तय
पहली ही मुलाकात में दोनों ने शादी की बात तय कर ली थी। कुछ दिनों तक दोनों की बातचीत हुई। इसी बीच महिला ने प्लॉट खरीदने के लिए खशीराम से 20 लाख रुपए की मांग की। तीन से चार दिन में ही ये धनराशि उसने खुशीराम को वापस भी लौटा दी। इसके बाद से महिला पर खुशीराम का विश्वास बढ़ गया। कुछ दिन बाद एक बार फिर महिला ने खुशीराम से पैसों की मांग की। महिला ने खुशीराम का विश्वास जीत लिया था। इस कारण उसने प्रीति को पैसे दे दिए।
लाखों रुपए लेकर महिला फरार
दिसंबर 2021 से लेकर मई 2022 तक खुशीराम ने महिला के खातों में कुल 70 लाख रुपए जमा करा दिए। लेकिन जब खुशीराम उसका पता पूछता तो वह कभी कैनाल रोड तो कभी जखन बताती। इस पर जब महिला ने खुशीराम से 10 लाख रुपए की मांग की तो बुजुर्ग ने मना कर दिया। लेकिन कुछ ही समय बाद प्रीति की बातों में आकर बुजुर्ग ने उसे ये रकम भी दे दी।
महिला के कहने पर बुजुर्ग ने एक फ्लैट भी खरीद लिया। फ्लैट में दोनों ने शादी के बाद इसमें रहने के सपने देखने शुरू कर दिए। पांच अक्टूबर 2022 को शादी की तिथि तय कर ली। खुशीराम ने शादी की पूरी तैयारी कर मंदिर पहुंच गए। लेकिन शाम तक प्रीति मंदिर नहीं पहुंची। खुशीराम ने प्रीति को काफी फोन किए। लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। देर शाम बाद महिला ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया।
महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि खुशीराम की शिकायत पर प्रीति रावत उर्फ निशा पुंडीर नाम कि महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।