Dehradunhighlight

देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत, ऋषिकेश समारोह में हुए शामिल

गृह मंत्री अमित शाह अपने दो सिवासिया दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए है। देहरादून आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

देहरादून पहुंचे अमित शाह

बता दें अमित शाह ऋषिकेश और हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे ऋषिकेश में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए ।

गीता प्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण के शताब्दी वर्ष समारोह में हुए शामिल

बता दें अमित शाह ऋषिकेश में होने वाले गीता प्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम को सड़क मार्ग से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह का कल का कार्यक्रम?

हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे। फिर गुरुवार को पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गायत्री परिवार की ओर से आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे।






Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button